लाट भैरव मंदिर पर चिपकाया विवादित पोस्टर, श्रद्धालु ने की वीडियोग्राफी; पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार की सुबह कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में सामान्य दिनों की तरह भक्तजन दर्शन-पूजन में लीन थे। इसी बीच एक नेमी श्रद्धालु दर्शन के उपरांत भैरवी कूप पर पूजन करने पहुंचा, जहां उसे मंदिर के ठीक पीछे की ओर एक पोस्टर चिपका हुआ मिला। यह कोई सामान्य पोस्टर नहीं था, क्योंकि उस पर लिखा हुआ था — "जनता उठो हिफाजत करो लाट भैरव मस्जिद की..."। यह पढ़कर कोई भी सहम जाए।
![]() |
| विज्ञापन |
लाट भैरव मंदिर पर चिपकाया विवादित पोस्टर, श्रद्धालु ने की वीडियोग्राफी; पुलिस जांच में जुटी#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/wasY800VYi
— The Varanasi News (@thevaranasinews) October 2, 2026
अति संवेदनशील है लाट भैरव मंदिर
गौरतलब है कि लाट भैरव मंदिर हमेशा से ही अति संवेदनशील क्षेत्र रहा है। ऐसे में जुमे की नमाज़ के दिन यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकती है। सवाल यह उठता है कि क्या यह माहौल बिगाड़ने का जानबूझकर किया गया प्रयास था, या शरारती तत्वों की कोई खुराफात? यह तो जांच का विषय है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



