gnews वाराणसी में ड्यूटी के दौरान डांस देखने में खोए पुलिसकर्मी, महिला डांसरों का वीडियो बनाते नजर आए - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में ड्यूटी के दौरान डांस देखने में खोए पुलिसकर्मी, महिला डांसरों का वीडियो बनाते नजर आए

लाटभैरव मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान महिला डांसरों का डांस देखते और मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लाटभैरव की बारात की पारंपरिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के बीच डांस देखने में व्यस्त दिखाई दिए। 
 

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ में मोबाइल फोन भी नजर आ रहा है, जिससे वे डांस का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन 

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान इस तरह व्यस्त रहने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मी ड्यूटी के बीच इस तरह निजी वीडियो बनाने में क्यों व्यस्त नजर आए।

विज्ञापन

हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख और इसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

दी वाराणसी न्यूज़ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।