दबई से लौटे पति को एयरपोर्ट से लेकर खुशी-खुशी घर जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घर पहुंचने से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में महिला के पति और बेटी घायल हो गए। बाइक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई।
 |
| विज्ञापन |
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी रामजग चौहान दुबई से वापस लौटे थे। उनकी पत्नी पन्ना देवी (43) उन्हें लेने बाबतपुर एयरपोर्ट गई थीं। देर रात एयरपोर्ट से लौटते समय चालक अमिताभ चौहान कार चला रहा था। कार में रामजग चौहान और पन्ना देवी भी सवार थे। |
| विज्ञापन |
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के मोलनापुर में चंद्रावती के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। |
| विज्ञापन |
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा और अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके पति रामजग चौहान को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में उनकी 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी रुचि चौहान के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। जिस दिन परिवार पति के दुबई से लौटने की खुशी मना रहा था, उसी दिन घर पहुंचने से पहले ही पन्ना देवी की जिंदगी खत्म हो गई। उनकी मौत से 12 वर्षीय बेटी रुचि चौहान के सिर से मां का साया उठ गया।