धीरेंद्र शास्त्री के कथित विवादित बयान पर वाराणसी में आक्रोश, अधिवक्ताओं ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। इस मामले में वाराणसी के अधिवक्ताओं ने भी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नाम लिखित शिकायत सौंपी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
![]() |
| विज्ञापन |
अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में कई अधिवक्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री का भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया और समाचार चैनलों के माध्यम से सामने आया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था और देवी-देवताओं से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक रूप से बयान देते समय मर्यादा और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शिकायत पर संज्ञान लेते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
![]() |
| विज्ञापन |
गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। गोंडा में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास ने कथावाचकों को धार्मिक विषयों पर बयान देते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने भी इस तरह की टिप्पणियों को गलत बताया है।




