दिव्यांग बच्चों की मुस्कान से रोशन हुई किरण सोसाइटी की दीपावली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
दीपावली खुशियों, प्रेम, अपनत्व और आपसी सौहार्द का पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए किरण परिवार की ओर से 6 नवंबर 2026 को किरण सोसाइटी परिसर में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर उमेश अर्जुन परब (कमांडेंट एवं चीफ इंस्ट्रक्टर, 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर, वाराणसी) रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, संगीता बहन, डॉ. कमलउद्दीन शेख (सदस्य, कार्यकारी समिति) एवं विभिन्न विभागों के प्रमुखों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विजय लक्ष्मी ने किया, जबकि राजेंद्र सर ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
किरण परिवार का यह आयोजन केवल दीपावली उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को समावेशिता और समान अवसर का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित अवसर, प्रोत्साहन और स्नेह के माध्यम से निखारा जा सकता है। दिव्यांग बच्चे भी अपनी कला, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बना सकते हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
इस अवसर पर संस्था की निदेशिका श्रीमती निधि, मुख्य प्रशासक श्री सतीश, विभागाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ राय, एच.पी. गिरी, लिपिका, खिरोद बिहारी शाहू, मधुसूदन, नवीन, सुनील, कार्यक्रम संयोजक संदीप यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



