gnews मोहित अग्रवाल का वाराणसी से प्रयागराज ट्रांसफर, किरण एस. होंगे काशी के नए पुलिस आयुक्त - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

मोहित अग्रवाल का वाराणसी से प्रयागराज ट्रांसफर, किरण एस. होंगे काशी के नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक और पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शासन की ओर से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव किया गया है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का स्थानांतरण प्रयागराज कर दिया गया है। उन्हें पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
वहीं, किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, किरण एस. को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), लखनऊ परिक्षेत्र के पद से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है।
विज्ञापन
मोहित अग्रवाल वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनके स्थानांतरण के बाद वाराणसी की पुलिस व्यवस्था की कमान किरण एस. संभालेंगे। वहीं, मोहित अग्रवाल प्रयागराज में पुलिस आयुक्त के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में अधिकारियों के स्थानांतरण को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन की ओर से विभिन्न विभागों और पुलिस महकमे में अधिकारियों की तैनाती व फेरबदल के क्रम में यह बदलाव किया गया है।