gnews वाराणसी में रिंग रोड पर भीषण हादसा, डीजे लदी मैजिक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को रौंदा, मौत - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में रिंग रोड पर भीषण हादसा, डीजे लदी मैजिक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को रौंदा, मौत

शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ान स्थित फंटेसिया वाटर पार्क के सामने रिंग रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीजे लदी मैजिक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
मृतक की पहचान दादूपुर निवासी 57 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रिंग रोड पर तेज रफ्तार से आ रही डीजे लदी मैजिक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने घायल जसवंत सिंह को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह पूर्व में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी, बेटे समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में भी शोक की लहर है।