gnews राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचने पर युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित, वाराणसी जिलाध्यक्ष विकास सिंह का नाम भी शामिल; बोले- मुझे कार्रवाई की जानकारी नहीं - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचने पर युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित, वाराणसी जिलाध्यक्ष विकास सिंह का नाम भी शामिल; बोले- मुझे कार्रवाई की जानकारी नहीं

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल नहीं होने पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित किए जाने का मामला सामने आया है। निलंबित पदाधिकारियों की सूची में वाराणसी के जिलाध्यक्ष विकास सिंह का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, विकास सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विकास सिंह से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक निलंबन से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। 


उन्होंने कहा कि जहां तक राहुल गांधी के कार्यक्रम की बात है, उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल से खुद इस कार्यक्रम को लेकर पोस्ट किया था और वह रैली में शामिल होने दिल्ली गए थे।

विज्ञापन
वहीं, युवा कांग्रेस की ओर से जारी कार्रवाई के मुताबिक, दिल्ली की रैली में अनुपस्थित रहने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए 68 पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 12 जिलाध्यक्ष, तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव, 18 प्रदेश सचिव, एक संयुक्त सचिव और एक सोशल मीडिया समन्वयक शामिल हैं।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के सह-प्रभारी नरसिम्हा यादव और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से निलंबन पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।


विकास सिंह के बयान के बाद अब इस मामले में स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है कि उनका नाम निलंबन सूची में किस आधार पर शामिल किया गया है, जबकि उनके अनुसार वह राहुल गांधी की रैली में शामिल हुए थे।