2029 लोकसभा चुनाव को लेकर राजेश मिश्रा ने ठोकी दावेदारी! वाराणसी सीट का जिक्र कर बढ़ाई सियासी हलचल, बोले- बनारस ही रहेगी पहली प्राथमिकता
बनारस के पूर्व सांसद और वर्तमान में भाजपा नेता राजेश मिश्रा के सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्ट में वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर दावेदारी के संकेत मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि पोस्ट में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र (क्रम संख्या-77) का उल्लेख किया गया है। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या राजेश मिश्रा वर्ष 2029 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं?
![]() |
| विज्ञापन |
2029 लोकसभा चुनाव को लेकर राजेश मिश्रा ने ठोकी दावेदारी! वाराणसी सीट का जिक्र कर बढ़ाई सियासी हलचल, बोले- बनारस ही रहेगी पहली प्राथमिकता #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews @bjp https://t.co/2fgYb0faf4
— The Varanasi News (@thevaranasinews) November 11, 2026
![]() |
| विज्ञापन |
पीएम मोदी की उम्मीदवारी पर बोले- पार्टी या प्रधानमंत्री ही बता सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2029 में उम्मीदवारी और उनकी उम्र को लेकर पूछे गए सवाल पर राजेश मिश्रा ने कहा कि इसकी जानकारी या तो पार्टी को है या फिर स्वयं प्रधानमंत्री को। उन्होंने कहा कि 2029 के चुनाव में अभी काफी समय है। तब तक गंगा में बहुत पानी बह जाएगा। ऐसे में अभी से भविष्य के राजनीतिक समीकरणों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
बनारस से जुड़ी हैं राजनीतिक जड़ें, पहली प्राथमिकता भी यही
राजेश मिश्रा ने बनारस को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनकी पढ़ाई-लिखाई यहीं हुई है। वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे, छात्रसंघ के पदाधिकारी बने और इसके बाद एमएलसी से लेकर सांसद तक का सफर तय किया। ऐसे में बनारस से उनका पुराना राजनीतिक और व्यक्तिगत जुड़ाव है तथा उनकी प्राथमिकता हमेशा बनारस ही रहेगी।
![]() |
| विज्ञापन |



