gnews दीपावली के बाद विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, दर्जनों लोगों ने मिलकर बरसाए लात-घूंसे; वीडियो वायरल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

दीपावली के बाद विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, दर्जनों लोगों ने मिलकर बरसाए लात-घूंसे; वीडियो वायरल

भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी में दीपावली के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर दर्जनों लोग एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान कई लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। 

 

हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि घटना के बाद से ही उस पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
फिलहाल, बड़ी गैबी में हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित ने पुलिस से नामजद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और दबाव बनाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है।