gnews देखिए वाराणसी के सभी वार्डों के जीते हुए पार्षदों की सूची - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

देखिए वाराणसी के सभी वार्डों के जीते हुए पार्षदों की सूची

नगर निकाय चुनाव की मतगणना भारतीय जनता पार्टी का दबबदा बन गया है। चार राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति काफी सुखद है। वाराणसी के 100 वार्डाें में पार्षदों के चुनाव में आज वोटों की गिनती चल रही है। आरक्षण होने की वजह से पार्षदों में इस बार काफी नए नाम सामने आ रहे हैं। 

कई रिजल्ट तो चौकाने वाले भी रहे। जैसे कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजय राय के वार्ड में निर्दल प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, कमलगढ़हा से मुस्लिम महिला और कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी नूरजहां ने चुनाव जीता। कोनिया से सपा के अमरदेव सिंह लगातार पांचवीं बार चुने गए।

100 वार्डाें की क्रमवार लिस्ट दी गई है। घोषित विजेता पार्षदों के नाम लाल कलर से बोल्ड किए गए हैं...

ध्यान दें  : खबर हर कुछ देर में अपडेट की जा रही है

1- लहरतारा

2-  सिकरौल से बीजेपी प्रत्याशी लीला को जीत मिली।

3-  फुलवरिया से भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी पत्नी सुनील कन्नौजिया की जीत।

4-  शिवदासपुर

5-  सलारपुर

6-  मंडुआडीह

7-  छित्तुपुर (लोको छित्तूपुर) से भाजपा प्रत्याशी विवेक कुशवाहा 601 वोट से जीते।

8-  दीनापुर से भाजपा के अनिल सोनकर ने जीता चुनाव।

9-  शिवपुर

10-  शिवपुरवा से जाहिद वकार बल्ला ने 8 वोट जीता चुनाव।

11-  हुकुलगंज

12- गोलाघाट, रामनगर

13 - रामपुर रामनगर

14- गणेशपुर

15- राजघाट से बीजेपी की राना सोनकर ने जीता।

16- सरसोली

17- सन्दहा

18- नई बस्ती से बीजेपी के राजेश यादव जीते।

19- कन्दवा

20- लोढान

21- तरना से भाजपा प्रत्याशी रोहित कुमार मिश्रा।

22- नगवां

23- सीरगोवर्धनपुर से भाजपा के 400 वोटों से जीते।

24- रमदत्तपुर से बीजेपी प्रत्याशी रमेश चौहान को जीत मिली।

25- दुर्गाकुंड

26- नेवादा

27- जोल्हा

28- सरायनंदन से मदन मोहन तिवारी।

29- तुलसीपुर

30- पांडेयपुर से बीजेपी के अशोक मोर्य 2400 वोटों से जीते।

31- नरायनपुर

32- लेधूपुर से भाजपा की उर्मिला पांडेय 400 वोटों से जीतीं।

34 नदेसर

35  राजाबजार से बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र कुमार।

36 चौकाघाट

37 दनियालपुर से बीजेपी के जितेंद्र कुमार।

38 ककरमत्ता

39- सुसुवाही से प्रत्याशी गुड्डू पटेल को मिली जीत।

40- चेतगंज

41- अकथा से बीजेपी के ही राजेंद्र मौर्य।

42- मडौली

43- पिशाचमोचन से मनीष गुप्ता को जीत।

44- सारनाथ

45- जोल्हा उत्तरी से बीजेपी प्रत्याशी शरद पांडेय।   

46 -पहड़िया

47- बिरदोपुर

48- सूजाबाद बीजेपी की शांति देवी।

49- पिसौर से गोविंद प्रसाद सिंह 480 वोटों से जीते चुनाव।

50- सुंदरपुर

51- भेलूपुर से बीजेपी की रीता सेठ।

52- लोहता

53- सिगरा वार्ड से सिंधु सोनकर को मिली जीत।

54- नरियां

55- प्रहलादघाट से लकी को मिली 500 वोटों से जीत।

56- लालपुर मीरापुर बसही

57- छित्तुपुर खास

58- खजूरी से मदन मोहन दुबे भजपा के 800 वोट से जीते ।

59- रमरेपुर से बीजेपी के संजय जायसवाल।

60- अलईपुरा

61- जगतगंज

62- डिठोरी महाल कांग्रेस प्रत्याशी दूसरी बार जीते पार्षदी का चुनाव।

63- जलालीपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी 560 वोटों से जीते।

64-  लल्लापुरा खुर्द से सपा प्रत्याशी हारुन अंसारी।

65- पुराना रामनगर

66- मध्यमेश्वर से सपा के भैयालाल यादव ने जीत दर्ज की। इस वार्ड में प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते हैं।

67- हनुमान फाटक से भाजपा के रोहिज जायसवाल।

68- कोनिया से सपा के अमरदेव सिंह को 459 वोट से जीत मिली। वो लगातार पांचवीं बार चुने गए।

69- आदि विशेश्वर

70- रानीपुर

71- बजरडीहा

72- घसियारीटोला

73- ईश्वरगंगी से निर्दलीय उम्मीदवार अर्चना यादव ने बीजेपी को 2000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।

74- बागाहाड़ा से सपा की समा को जीत मिली।

75- शिवाला से भाजपा के राजेश यादव जीते।

76- भगवानपुर से बीजेपी के अमित कुमार।

77- काजीपुरा कांग्रेस की फरजाना।

78- मदनपुरा

79- बिन्दु माधव से बीजेपी की कलनलता।

80- ओमकालेश्वर से सपा की शाजिया।

81- कृतिवाशेश्वर से बीजेपी के सुरेश चौरसिया।

82- सूर्यकुंड से भाजपा प्रत्याशी अनंत राज गुप्ता को जीत मिली।

83- पियरी कला

84- गोलादीनानाथ

85- धूपचंडी से सपा के प्रमोद कुमार राय।

86- पितृकुंड

87- सरैया

88- बलुआबीर

89 -जंगमबाड़ी से बीजेपी को विनय द्विवेदी को मिलीी जीत।

90 - रामापुरा

91- बंगालीटोला

92- लल्लापुरा कलों

93- बागेश्वरी देवी से भाजपा के विवेक चंद्र जायसवाल विजयी।

94- कमलगढ़हा से कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां ने जीता पार्षदी का चुनाव।

95- काजी सादुल्लापुरा से कांग्रेस की फरजाना।

96- दशाश्वमेध

97- कालकभैरव

98- जमालुद्दीनपुरा से निर्दली प्रत्याशी मोहम्मद तैयब।

99-  बन्धू कच्चीबाग से निर्दलीय प्रत्याशी शाहीन परवीन।

100- कमालपुरा में कांग्रेस की गुलशन अली।