gnews सपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, गाजीपुर से अफजाल अंसारी को दिया टिकट - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, गाजीपुर से अफजाल अंसारी को दिया टिकट

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इनमें मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह का नाम है।

20 दिन पहले 16 कैंडिडेट का ऐलान किया था

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 30 जनवरी को जारी की थी। इसमें 16 उम्मीदवारों के नाम थे। इनमें तीन प्रत्याशी यादव परिवार से थे। 

मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी। डिंपल अभी भी वहीं से सांसद हैं। इसके अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव का नाम था।