gnews गंगा घाट से लेकर मंदिरों तक बदला आरती का समय, सुबह-शाम की आरती अब नए समय पर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

गंगा घाट से लेकर मंदिरों तक बदला आरती का समय, सुबह-शाम की आरती अब नए समय पर

ठंड का असर काशी के मंदिरों और घाटों पर भी दिखने लगा है। शहर के अधिकांश प्रमुख मंदिरों में सुबह और शाम की आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत अब मंगला आरती और संध्या आरती दोनों के समय को आगे बढ़ा दिया गया है। मंदिर और आरती आयोजन समितियों ने श्रद्धालुओं से नए समय का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रसिद्ध मां गंगा की आरती अब शाम छह बजे से शुरू होगी। पहले यह आरती शाम सात बजे के आसपास आयोजित होती थी। इसके साथ ही सुबह की आरती का समय भी बदलकर सुबह साढ़े पांच बजे कर दिया गया है। गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति ने नई व्यवस्था लागू करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में भी आरती के समय में बदलाव हुआ है। गर्मियों में भोर की आरती सुबह चार बजे होती थी, लेकिन ठंड बढ़ने के बाद अब इसे सुबह पांच बजे किया जा रहा है। वहीं शाम की आरती का समय आठ बजे की जगह अब साढ़े सात बजे निर्धारित किया गया है। मंदिर के महंत राजेश मिश्र के अनुसार, ठंड के मौसम में हर वर्ष समय में इसी प्रकार बदलाव किया जाता है।


दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में भी सुबह की मंगला आरती साढ़े चार की जगह अब सुबह पांच बजे हो रही है। शाम की आरती भी अब साढ़े सात बजे आयोजित की जा रही है।

बनकटी हनुमान मंदिर में शाम की आरती का समय साढ़े सात की जगह सात बजे किया गया है।

दुर्ग विनायक मंदिर में सुबह की आरती अब सुबह साढ़े पांच बजे होगी और शाम की आरती सात बजे की जगह साढ़े छह बजे की जाएगी। वहीं शयन आरती का समय रात 10 बजे से बदलकर रात साढ़े नौ बजे कर दिया गया