gnews आत्मघाती स्टेटस के बाद लापता युवक का शव रविदास घाट पर मिला, मां-बेहन का रो-रोकर बुरा हाल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

आत्मघाती स्टेटस के बाद लापता युवक का शव रविदास घाट पर मिला, मां-बेहन का रो-रोकर बुरा हाल

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके से लापता युवक निखिल राय उर्फ निशु का शव बुधवार को रविदास घाट पर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने सोमवार सुबह करीब 10:21 बजे सोशल मीडिया पर एक भावुक और आत्मघाती संकेत वाला स्टेटस पोस्ट किया था, जिसके बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।

स्टेटस में उसने डॉक्टर और दवाइयों से परेशान होने की बात लिखते हुए “गंगा मां” का जिक्र किया था, जिससे परिजनों को पहले ही किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। 

विज्ञापन

परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन दो दिन बाद उसका शव रविदास घाट के पास मिलने की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया।

परिजनों के मुताबिक, निखिल राय घर से अपनी स्प्लेंडर बाइक (नंबर: UP65FV2316) लेकर निकला था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई थी और तभी से उसकी खोजबीन जारी थी।

बताया जा रहा है कि निखिल के पिता नहीं हैं। घर की जिम्मेदारी निशु पर ही थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, 

विज्ञापन


पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि निखिल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।