gnews वाराणसी में खौफनाक वारदात: विवाद के बाद पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में खौफनाक वारदात: विवाद के बाद पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या


वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद इलाके में बुधवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी दूसरी पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद पुलिस चौकी के पीछे स्थित मोहल्ले में रहने वाला मनोज शर्मा अपनी दूसरी पत्नी पूनम और छोटे भाई के परिवार के साथ पुश्तैनी मकान में रहता था। 

विज्ञापन

मकान के भूतल और प्रथम तल पर किरायेदार भी रहते हैं, जबकि प्रथम तल पर दोनों भाइयों का परिवार निवास करता था। बताया जा रहा है कि मनोज की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, जो फिलहाल अपने ननिहाल में रह रहे हैं।

बुधवार रात किसी बात को लेकर मनोज और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने पूनम का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।