वाराणसी में होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
जनपद के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जानकी वाटिका के पास एक प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौक और बांस फाटक क्षेत्र के 6 युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बांस फाटक निवासी और प्रसिद्ध दुकान "बाबा ठंडी" के स्वामी प्रथम शरीन पुत्र शंकर शरीन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दिनांक 28 अप्रैल की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने जानकी वाटिका गए थे। वहां से लौटते समय, घात लगाकर बैठे आधा दर्जन युवकों ने उन पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया।
![]() |
| विज्ञापन |
इस हमले में प्रथम शरीन का सिर फट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 की निम्नलिखित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है: धारा 191(2), 131, 115(2), 352, 351(3)
घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आर्यन दीक्षित, रोहित ठाकुर, जुगनू यादव, शिवांशु दीक्षित, सिद्धार्थ प्रजापति और सत्यम तिवारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि वाराणसी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं; हाल ही में एक अन्य व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद होटल व्यवसायी पर हमले का यह दूसरा मामला सामने आया है। एक के बाद एक व्यापारियों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।


