बीएचयू में यूजीसी नियमों के समर्थन में छात्रों की रैली, परिसर में भारी पुलिस मौजूद
यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने के बाद अब बीएचयू में कुछ छात्रों और पूर्व छात्रों ने यूजीसी के समर्थन में रैली निकालकर इस विवाद को दोबारा गरमा दिया है।
![]() |
| विज्ञापन |
बीएचयू परिसर में निकाली गई इस रैली में प्रदर्शनकारियों के हाथों में “SUPPORT UGC REGULATIONS 2026 (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulation – तुरंत लागू करो” जैसे नारे लिखी तख्तियां दिखाई दीं।
इस रैली का आयोजन SC/ST/OBC एकता मंच, BHU के बैनर तले किया गया।
रैली में शामिल छात्रों और पूर्व छात्रों का कहना था कि यूजीसी के नए नियम उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता (Equity) को बढ़ावा देने वाले हैं और इससे वंचित वर्गों को शिक्षा व्यवस्था में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नियमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों के कारण अनावश्यक विरोध किया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
छात्रों का कहना था कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 पूरी तरह संविधानसम्मत है और इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए, ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए अंतरिम रोक के बावजूद, इस विषय पर सकारात्मक संवाद होना चाहिए।
![]() |
| विज्ञापन |
गौरतलब है कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर पहले ही कई छात्र संगठन और शिक्षक संघ विरोध जता चुके हैं। वहीं, बीएचयू से सामने आई यह रैली साफ तौर पर संकेत देती है कि इस मुद्दे पर छात्र समुदाय के भीतर ही मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं।



.jpg)