gnews दालमंडी में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, तनाव के बीच चला ध्वस्तीकरण - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

दालमंडी में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, तनाव के बीच चला ध्वस्तीकरण

शहर के दालमंडी क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने कुल 21 मकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक युवक द्वारा आग लगाने की कोशिश किए जाने की घटना सामने आई।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी में बताया गया था कि युवक ने अपने घर में आग लगा दी है, लेकिन बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवक ने ऊपर से पेट्रोल नीचे की ओर डाला था, जहां पुलिसकर्मी और पत्रकार मौजूद थे। पेट्रोल की बूंदें नीचे गिरीं, हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

विज्ञापन

PWD के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण से पहले सभी संबंधित लोगों को पर्याप्त समय दिया गया था और नियमानुसार मुआवजा भी प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि बीच में स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हुई, लेकिन प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से हालात सामान्य कर लिए गए।

विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि आग लगाने की कोशिश करने वाला युवक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।


प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।