gnews इंग्लिशिया लाइन बस स्टैंड पर लावारिस लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

इंग्लिशिया लाइन बस स्टैंड पर लावारिस लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सिगरा थाना क्षेत्र के  इंग्लिशिया लाइन तिराहे स्थित बस स्टैंड पर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी, इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा तथा विद्यापीठ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक व्यक्ति रात में बस स्टैंड पर ही ठहरा हुआ था, लेकिन उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।