gnews गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क कैंसर सर्जरी, मरीज को मिली नई जिंदगी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क कैंसर सर्जरी, मरीज को मिली नई जिंदगी

गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक तंगी अक्सर मरीजों और उनके परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के सहारे कई जरूरतमंदों को नई जिंदगी मिल रही है। ऐसा ही एक मामला गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल में सामने आया, जहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत एक मरीज का जटिल कैंसर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी 41 वर्षीय मंजू देवी को गॉल ब्लैडर एवं पेट के कैंसर से संबंधित गंभीर समस्या थी। उनका सफल ऑपरेशन हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया। डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसके बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।


इस उपचार की विशेष बात यह रही कि मरीज का पूरा इलाज केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क किया गया। इससे मरीज के परिवार को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली और समय पर इलाज संभव हो सका।

विज्ञापन

ऑपरेशन की सफलता के बाद हॉस्पिटल के चेयरमैन राकेश मौर्या एवं डायरेक्टर सुशीला मौर्या ने डॉक्टरों और पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गंगा सेवा सदन का उद्देश्य हर जरूरतमंद मरीज तक आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। ऐसे सफल उपचार समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।

विज्ञापन

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।