gnews मैंने NSA भी झेला है, 500 किमी दूर जेल में रहकर आया हूं — अजय राय का भाजपा मंत्रियों पर तीखा बयान - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

मैंने NSA भी झेला है, 500 किमी दूर जेल में रहकर आया हूं — अजय राय का भाजपा मंत्रियों पर तीखा बयान

शहर के शास्त्री घाट पर आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उप प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार और मंत्रियों पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दबाव में आने वाले नहीं हैं और संघर्ष से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में मंत्री की प्रेस वार्ता से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हैं। “हमने NSA भी झेला है, 500 किलोमीटर दूर जेल में रहकर आया हूं,” कहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से डरने या पीछे हटने की बात को सिरे से खारिज किया।

विज्ञापन

संविधान संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्यासा में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और जन मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना समय की जरूरत है।