कामधेनू अपार्टमेंट के सामने बेकाबू ऑटो पलटा, तीन लोग जख्मी
February 17, 2026
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित कामधेनू अपार्टमेंट के सामने मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण एक ऑटो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
![]() |
| विज्ञापन |
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर मदद पहुंचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
![]() |
| विज्ञापन |
घायलों में से एक व्यक्ति की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है, जबकि अन्य दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


.jpg)
