स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण: जांच के लिए काशी पहुंची प्रयागराज पुलिस, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण में जांच तेज हो गई है। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस की टीम सोमवार को पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंची। जांच टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और स्वामी, उनके शिष्यों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
बताया जा रहा है कि यह मामला आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज द्वारा निचली अदालत में दाखिल वाद के आधार पर दर्ज किया गया है। अदालत ने शनिवार को पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
![]() |
| विज्ञापन |
इसी क्रम में झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम वाराणसी पहुंची है। टीम का उद्देश्य मामले से जुड़े तथ्यों का सत्यापन करना, संबंधित लोगों के बयान दर्ज करना और साक्ष्य एकत्र करना है।
स्वामी बोले— पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा
जांच से पहले मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वह पुलिस जांच का पूरी तरह सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस को आने दीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी। गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं बनता, लेकिन यदि गिरफ्तारी होती है तो उसके लिए भी तैयार हूं। पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा और किसी प्रकार का विरोध नहीं करूंगा।”
![]() |
| विज्ञापन |
उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा काफी समय बाद मामला दर्ज कराया गया है और वह कहीं भागने वाले नहीं हैं।
अधिवक्ताओं और समर्थकों का मठ में पहुंचना जारी
स्वामी ने बताया कि कई अधिवक्ता और समर्थक अपनी श्रद्धा से मठ में पहुंचे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच पूरी करने में जितनी रुचि है, उतनी ही रुचि उन्हें भी सच्चाई सामने लाने में है।
आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवेचना पूरी होने के बाद ही मामले में गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

.jpg)

