gnews सरदार जी पापड़ वाले का अस्सी में भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सरदार जी पापड़ वाले का अस्सी में भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

वाराणसी के अस्सी क्षेत्र में आज “सरदार जी पापड़ वाले” के नए प्रतिष्ठान दिलदार पापड़ भंडार का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। यह दिलदार पापड़ भंडार का चौथा प्रतिष्ठान है, जिससे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर दी वाराणसी न्यूज़ के संपादक आयुष सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।


मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने अपने बनारसी अंदाज में कहा,

“बनारस में जे काम दिल से शुरू होला, ऊ जरूर तरक्की के नया मिसाल बनावेला। पापड़ चाहे छोट चीज लगे, लेकिन बनारस के स्वाद और परंपरा से जुड़ल हर काम बड़ा हो जाला। दिलदार पापड़ भंडार के चौथा प्रतिष्ठान खुलना बतावत बा कि लोगन के भरोसा और प्यार लगातार बढ़त जा रहल बा। हम दिल से कामना करत बानी कि ई प्रतिष्ठान बनारस के पहचान और मजबूत करी।”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि बनारस की पहचान सिर्फ उसके घाट और मंदिर ही नहीं, बल्कि यहां के छोटे-छोटे व्यवसाय और मेहनतकश लोग भी हैं, जो अपनी लगन से शहर की संस्कृति और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हैं।


प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि दिलदार पापड़ भंडार में ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के पापड़ और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और समर्थन के कारण ही यह चौथा प्रतिष्ठान शुरू करना संभव हो पाया है।

विज्ञापन

अस्सी क्षेत्र में खुले इस नए प्रतिष्ठान से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के व्यापारिक माहौल को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।