gnews वाराणसी में 20 हजार की घूस में फंसे जेई-लाइनमैन: एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में 20 हजार की घूस में फंसे जेई-लाइनमैन: एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और एक लाइनमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव निवासी उत्तरी ककरमत्ता, 

विज्ञापन


भाना मंडुआडीह, वाराणसी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि विद्युत विभाग के अधिकारी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज न कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के बाद टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाल बिछाया।

एंटी करप्शन टीम ने 10 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 2:55 बजे 33/11 

विज्ञापन

केवी डीपीएच पावर हाउस, मंडुआडीह के पास छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण कुमार (लाइनमैन, संविदाकर्मी) निवासी नैपुरा कला थाना लंका, वाराणसी तथा नवनीत कुमार (जूनियर इंजीनियर) निवासी जवांवा थाना गोपीगंज, जनपद भदोही शामिल हैं।

टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ थाना रोहनिया, कमिश्नरेट वाराणसी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में भी हड़कंप का माहौल है, वहीं एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।