gnews वाराणसी पुलिस लाइन में बन रही 11 मंजिला आवासीय इमारत, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे 2BHK फ्लैट - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी पुलिस लाइन में बन रही 11 मंजिला आवासीय इमारत, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे 2BHK फ्लैट


पुलिसकर्मियों की आवासीय समस्या के समाधान की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस 11 मंजिला मल्टी-स्टोरी आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों को 2 बीएचके फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह परियोजना न केवल पुलिसकर्मियों के रहने की समस्या को दूर करेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर और कार्यक्षमता में भी सुधार लाने का काम करेगी। लंबे समय से 
विज्ञापन

आवास की कमी के चलते पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता रहा है, जिसे अब सरकार दूर करने की दिशा में प्रयासरत है।



पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अनुसार, इस बहुमंजिला भवन में भूतल सहित 11 मंजिलों पर कुल 192 टाइप-2 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। करीब 2674.64 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना में पुलिसकर्मियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

इस आवासीय परिसर की खासियत यह है कि इसमें पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर में हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) भी स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा, 192 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। करीब 22,836 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए 
विज्ञापन


स्वयं का ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। यह पहल न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनके परिवारों की जरूरतों को भी प्राथमिकता देगी।