वाराणसी में दिल दहला देने वाली घटना: देवर ने भाभी पर किए ताबड़तोड़ वार, मौत
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां देवर ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान पूनम पटेल (28) के रूप में हुई है।
![]() |
| विज्ञापन |
उनके पति सुजीत कुमार रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं। परिवार में देवर अजीत पटेल (28) और अन्य सदस्य भी साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अजीत पटेल ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पूनम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने पैर पर इतना जोरदार वार किया कि वह कटकर अलग हो गया। इसके बाद उसने सिर
![]() |
| विज्ञापन |
और गर्दन पर भी कई वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो घर में खून ही खून फैला हुआ था। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने अपने पिता पर भी ईंट से हमला कर दिया।
पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी का अपनी शादीशुदा साली से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था, जिसका भाभी विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


