वाराणसी में घरेलू कलह से तंग पान विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में पत्नी ने भी खाया विष
सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया इलाके में मंगलवार की शाम घरेलू कलह से परेशान एक पान विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर से सदमे में आई पत्नी ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
![]() |
| विज्ञापन |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनिया क्षेत्र निवासी संदीप प्रजापति उर्फ बाबू (35), पुत्र स्वर्गीय रामदास प्रजापति, पेशे से पान विक्रेता थे। बताया जा रहा है कि उनका अपनी पत्नी अनीता प्रजापति से अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इससे आहत होकर संदीप ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
![]() |
| विज्ञापन |
घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों और आसपास के लोगों को हुई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच पति की मौत से आहत पत्नी अनीता प्रजापति ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
वाराणसी में घरेलू कलह से तंग पान विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में पत्नी ने भी खाया विष@Uppolic
— The Varanasi News (@thevaranasinews) February 24, 2026
@varanasipolice
#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/l8yCCN06L5
सूचना मिलने पर सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इस घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार संदीप मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और क्षेत्र में पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।



