“हम लेकर रहेंगे आजादी” के नारों के बीच विद्यापीठ में छात्रों का हल्ला बोल, UGC लागू करने की मांग पर प्रदर्शन
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC कानून पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाए जाने के बाद OBC, SC और ST वर्ग के छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि नियमों को जल्द लागू किया जाए, जिससे सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित हो सकें।
![]() |
| विज्ञापन |
विश्वविद्यालय में इस समय ग्रेजुएशन की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
कैंपस में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पहले से किए गए आह्वान के बाद बड़ी संख्या में छात्र परिसर में जुटने लगे, जिससे विश्वविद्यालय परिसर छावनी में तब्दील नजर आया। “हम लेकर रहेंगे आजादी” के नारे लगाते हुए छात्र मानविकी संकाय से निकलकर प्रशासनिक कार्यालय की ओर बढ़े।
![]() |
| विज्ञापन |
नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारी संगठित रूप से आगे बढ़ते रहे, जिससे परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा बल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


.jpg)
