बड़ागांव में तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, 4 लोग गंभीर घायल
वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा पिंडरा विधायक के जन सहयोग कार्यालय के ठीक सामने हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंसा की ओर से एयरपोर्ट की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले साइकिल और फिर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इरफान, मनोज, सुनील और रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बड़ागांव थाना अध्यक्ष के अनुसार, घायलों में एक व्यक्ति को दीनदयाल अस्पताल और अन्य तीन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।



