धर्म छिपाकर युवती से बनाया रिश्ता, FIR के बाद बौखलाया बिरयानी विक्रेता—दे रहा जान से मारने की धमकी
वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने और बाद में मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता एक ट्रैवल्स एजेंसी में कार्यरत है। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई थी, जो खुद को “शान सिंह” बताता था और बिरयानी बेचने का काम करता था। युवती अक्सर उससे बिरयानी मंगवाती थी, इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां भी हो गईं।
![]() |
| विज्ञापन |
पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि जिस व्यक्ति को वह शान सिंह समझ रही थी, उसका असली नाम सऊद है। युवती के मुताबिक उसने हिंदू नाम रखकर न सिर्फ उससे बल्कि अन्य महिलाओं से भी दोस्ती कर रखी थी। असली पहचान सामने आने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली।
![]() |
| आरोप |
युवती का कहना है कि दूरी बनाने के बाद सऊद ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया। इसी को लेकर एक दिन युवती अपने परिचित कुणाल के साथ उसकी दुकान पर बात करने पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद युवती ने फोन पर उसे ऐसी हरकतें बंद करने की चेतावनी दी।
आरोप है कि उसी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सऊद अपने 5-6 साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया और वहां युवती तथा उसके दोस्त कुणाल के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
![]() |
| विज्ञापन |
मामले में कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



