gnews चेतगंज में पान व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, संपन्न परिवार में मचा कोहराम - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

चेतगंज में पान व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, संपन्न परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पान व्यवसायी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चेतगंज क्षेत्र के लहंगपुरा निवासी राजेश चौरसिया (53 वर्ष) शहर के प्रसिद्ध पान बाजार नया पान दरीबा में पान, सिगरेट और पान मसाले के बड़े व्यवसायी थे। उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी संपन्न माना जाता है। ऐसे में उनके द्वारा उठाए गए इस कदम से परिवार के लोग और आसपास के निवासी स्तब्ध रह गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


सूचना मिलने पर चेतगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर थाना प्रभारी वीके शुक्ला तथा पान दरीबा चौकी प्रभारी रोहित तिवारी भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके की बारीकी से जांच की।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।