त्योहारों के बाद दालमंडी में PWD का बड़ा एक्शन: 30 मकानों पर एक साथ कार्रवाई
शहर के दालमंडी क्षेत्र में रविवार से बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कुल 30 मकानों को चिन्हित किया गया है, जिन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान एक साथ 10-10 मकानों पर मजदूर लगाए गए हैं, जिससे
![]() |
| विज्ञापन |
काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में प्रशासन की कड़ी निगरानी बनी हुई है।
PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर केके सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पहले से प्रस्तावित थी, जिसे त्योहारों के चलते स्थगित किया गया था। उन्होंने कहा, “रमजान और होली के बाद आज से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।”
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन मकानों की संरचना
![]() |
| विज्ञापन |
अधिक ऊंची और बहुमंजिला है, उन्हें गिराने के लिए जेसीबी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। तकनीकी टीम की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और सभी प्रभावित लोगों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। वहीं, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


