24 साल पुराने धनंजय सिंह हमले के मामले में बहस पूरी, 13 अप्रैल को आ सकता है फैसला
वाराणसी में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए 24 साल पुराने हमले के मामले में अहम अपडेट सामने आया है। एमपी-एमएलए कोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अब 13 अप्रैल को अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सुनवाई के दौरान धनंजय सिंह खुद कोर्ट में मौजूद रहे। बचाव पक्ष ने अपनी अंतिम दलीलें पेश कीं, वहीं वादी और अभियोजन पक्ष ने भी अदालत के सामने अपना पक्ष रखा।
यह मामला 4 अक्टूबर 2002 का है, जब धनंजय सिंह
![]() |
| विज्ञापन |
अपने साथियों के साथ सफारी वाहन से वाराणसी से जौनपुर लौट रहे थे। उसी दौरान कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो सवार अभय सिंह और उनके 4–5 साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और घायलों को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
मामले में धनंजय सिंह की तहरीर पर अभय सिंह,
![]() |
| विज्ञापन |
विनीत सिंह (वर्तमान एमएलसी), संदीप सिंह, संजय रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह बबलू समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कुछ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी।
पूर्व सांसद ने अपनी शिकायत में कहा था कि अभय सिंह से उनकी रंजिश छात्र राजनीति के समय से चली आ रही है और उन्होंने हमलावरों को पहचान लिया था।
अब इस बहुचर्चित मामले में 13 अप्रैल को आने वाले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।


