gnews कैंट स्टेशन के पास सक्रिय महिला गैंग का भंडाफोड़, पर्यटकों से अभद्रता करने वाली 10 गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

कैंट स्टेशन के पास सक्रिय महिला गैंग का भंडाफोड़, पर्यटकों से अभद्रता करने वाली 10 गिरफ्तार

धर्म नगरी वाराणसी में यात्रियों और श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर अभद्रता और वसूली करने वाली महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय इस गैंग की 10 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, यह महिला गैंग कैंट रेलवे स्टेशन के 

विज्ञापन

आसपास घूमने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपने जाल में फंसाती थी। पहले उनसे झूठे बहाने बनाकर पैसे मांगती थीं और जब कोई पैसा देने से मना करता था तो उसके साथ अभद्रता और मारपीट तक की जाती थी।

स्थानीय लोगों और यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और निगरानी बढ़ाई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गैंग लंबे समय से 

विज्ञापन

इस इलाके में सक्रिय था और खासतौर पर बाहर से आने वाले यात्रियों को आसान शिकार बनाता था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों और यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।