बाबा साहेब के विचारों से गूंजा लहरतारा: अंबेडकर जयंती पर छात्रों को मिला सम्मान
भारतीय संविधान के शिल्पकार भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लहरतारा हरिजन बस्ती में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व रजत कुमार वाल्मीकि द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को युवाओं और बच्चों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए
![]() |
| विज्ञापन |
सामाजिक न्याय के महत्व को समझाया। इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रत्याशी ओ.पी. सिंह ने उपस्थित लोगों से संविधान पढ़ने और उसके मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बहादुर यादव ने इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार समाज में व्याप्त असमानता को खत्म करने का मार्ग दिखाते हैं। वहीं आयोजक एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत वाल्मीकि द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “अंबेडकर और आधुनिक भारत” विषय पर संगोष्ठी
![]() |
| विज्ञापन |
का भी आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक जोसफ ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अमन यादव, पूर्व पार्षद अजय सोनकर, राजेश यादव, अनिल साहू, वार्ड अध्यक्ष शशिकला गुप्ता, खुशबू शर्मा, ओ.पी. पेंटर, साहिल खान (महानगर उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), भानुप्रताप सिंह, सुनील सिंह, संजय चौधरी, ओमप्रकाश यादव, शशि सोनकर, पंधारी लाल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं।


