gnews बीएचयू छात्रावास में घुसकर हमला: दरोगा समेत दो पर FIR, CCTV में कैद हुई वारदात - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बीएचयू छात्रावास में घुसकर हमला: दरोगा समेत दो पर FIR, CCTV में कैद हुई वारदात

बीएचयू के चाणक्य छात्रावास में घुसकर छात्रों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक दरोगा समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई बीए एलएलबी के छात्र प्रशांत राज की शिकायत पर की गई है।

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि एसआई मनोज कुमार (निवासी कानपुर), मोहित कुमार और प्रशांत कुमार ने धोखे से छात्रावास में प्रवेश किया और प्रशांत राज व उनके दोस्त हर्ष पर हथियार से हमला 

विज्ञापन

कर दिया। इस हमले में दोनों छात्रों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना छात्रावास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हर्ष और प्रशांत कुमार, दोनों छात्रावास के कमरा नंबर 72 में रूम पार्टनर हैं और उनके बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के 

विज्ञापन

दौरान प्रशांत कुमार ने अपने भाई एसआई मनोज कुमार को बुलाया, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा मनोज कुमार कानपुर के कलेक्टरगंज थाने में तैनात है।

पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला, गाली-गलौज और धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।