gnews वाराणसी में ‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रही बुलेट पुलिस के हत्थे चढ़ी, बाइक जब्त - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में ‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रही बुलेट पुलिस के हत्थे चढ़ी, बाइक जब्त

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में उस समय अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसी बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा, जिसकी नंबर प्लेट की जगह उस पर “UGC का बाप” लिखा हुआ था। 

विज्ञापन

इस अनोखी हरकत को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, विकास भवन के पास थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़ी एक बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट पर पड़ी। जब बाइक की जांच की गई तो नंबर प्लेट की जगह लिखे 

विज्ञापन

आपत्तिजनक और नियमों के खिलाफ संदेश ने सबका ध्यान खींच लिया।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर कैंट थाने भिजवा दिया। फिलहाल, बाइक मालिक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन पर इस तरह के शब्द लिखना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।