gnews 24 साल पुराने धनंजय सिंह हमला केस में बड़ा मोड़, 10 अप्रैल को फाइनल बहस - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

24 साल पुराने धनंजय सिंह हमला केस में बड़ा मोड़, 10 अप्रैल को फाइनल बहस

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर वर्ष 2002 में हुए जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान धनंजय सिंह स्वयं कचहरी पहुंचे और अदालत में मौजूद रहे, हालांकि 

विज्ञापन

उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

इस मामले में मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है। कोर्ट ने बचाव पक्ष को एक और मौका देते हुए निर्देश दिया है कि वह 10 अप्रैल को अपनी अंतिम दलीलें पेश करे। अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

गौरतलब है कि 24 साल पहले वर्ष 2002 में धनंजय सिंह, उनके गनर और 

विज्ञापन

ड्राइवर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। इस मामले में अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह समेत करीब सात लोगों को नामजद किया गया था।

करीब ढाई दशक पुराने इस मामले में अब सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 10 अप्रैल को होने वाली बहस को बेहद अहम माना जा रहा है।