पिंडरा में PM के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए बंद हुआ मुख्य मार्ग, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर
प्रधानमंत्री के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' के तहत वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य टनल का निर्माण किया जा रहा है, जो सीधे एयरपोर्ट को जोड़ेगा। जहाँ एक ओर यह प्रोजेक्ट विकास की नई इबारत लिख रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह बड़ी मुसीबत बन गया है।
पिंडरा के सिसवा गाँव के पास में इस टनल निर्माण के चलते एकमात्र मुख्य लिंक रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नियमतः, जब भी नेशनल हाईवे (NH) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम होता है,
![]() |
| विज्ञापन |
तो आम जनता की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक (Optional) मार्ग बनाया जाता है। लेकिन सिसवा गाँव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
पिंडरा में PM के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए बंद हुआ मुख्य मार्ग, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर@NHAI_Official @PMOIndia @CMOfficeUP @myogiadityanath @nitin_gadkari @deo_varanasi @CommissionerVNS #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/1PDdnDNoMY
— The Varanasi News (@thevaranasinews) April 26, 2026
क्षेत्र में आवागमन की समस्या इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सुरक्षित रास्ते से जाने के लिए लोगों को करीब 2 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी हो रही है।
समय बचाने की मजबूरी में कई ग्रामीण टनल के किनारे बने बेहद सकरे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस रास्ते की हालत इतनी खराब है कि यहां से दोपहिया वाहन निकालना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
स्थिति और गंभीर इसलिए हो जाती है क्योंकि वहां न तो बिजली की कोई व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। एक ग्रामीण ने बताया,
"अगर हम इस रास्ते से नहीं जाते, तो हमें 2 किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर आना पड़ता है। मजबूरी में हमें इसी सकरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।"


