gnews सिगरा में ‘Gentry’ का ग्रैंड ओपनिंग, शहर के बड़े चेहरों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सिगरा में ‘Gentry’ का ग्रैंड ओपनिंग, शहर के बड़े चेहरों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक

शहर के सिगरा क्षेत्र में आज ‘Gentry’ नामक एक नए ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शोरूम का शुभारंभ शहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी अंकित गुप्ता द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में राजनीति, प्रशासन और पत्रकारिता जगत की कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

‘Gentry’ शोरूम में ग्राहकों को विभिन्न नामी-गिरामी ब्रांड्स के कपड़ों की 

विज्ञापन

विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोरूम का अवलोकन किया और इसे शहर के लिए एक नई फैशन डेस्टिनेशन बताया।

इस दौरान जनवार्ता हिंदी दैनिक के संपादक राजकुमार सिंह, गाजीपुर के पूर्व मंत्री नारद राय, भाजपा नेता पियूष राय, एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंशु), एसीपी विदूष सक्सेना, एसीपी गौरव कुमार, 

विज्ञापन

दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार अमरमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजीत पांडे, रवि सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोरूम के उद्घाटन पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान अक्सर उठने वाले इस सवाल पर कि क्या ऐसे शोरूम में बिकने वाले उत्पाद ‘फर्स्ट कॉपी’ होते हैं, अंकित गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनके यहां उपलब्ध सभी उत्पाद ऑथेंटिक हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहक शोरूम में ही प्रोडक्ट के टैग को स्कैन कर उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसकी सत्यता की जांच कर सकते हैं।

शहर में ‘Gentry’ शोरूम का खुलना न केवल फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है, बल्कि सिगरा क्षेत्र को एक और प्रमुख शॉपिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।