gnews वाराणसी में कारोबारी की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या, रंजिश में दबंगों ने घेरकर किया हमला - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में कारोबारी की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या, रंजिश में दबंगों ने घेरकर किया हमला


फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहे एक कारोबारी की दबंगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने कारोबारी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भरथरा पोस्ट खटोरा निवासी मनीष कुमार सिंह घमहापुर-भरथरा क्षेत्र में पत्तल बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपनी चार पहिया वाहन से फैक्ट्री बंद कर घर लौट रहे थे। 

आरोप है कि लालचंद प्रजापति के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति, दीपक राजभर, मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति, गोविंद राजभर समेत 5-7 अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

हमलावरों ने पहले कार के शीशे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे वाहन रुक गया। इसके बाद मनीष को बाहर निकालकर उन पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मनीष को इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने मनीष के गले से सोने की चेन भी छीन ली। 


विज्ञापन


घटना घर से महज आधा किलोमीटर दूरी पर हुई, लेकिन रात का समय और सुनसान इलाका होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आठ नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

वहीं, घटना से जुड़ा एक और पहलू भी सामने आया है। गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र के अनुसार, गांव की ही एक महिला बिंदु प्रजापति कार की चपेट में आकर घायल हो गई थीं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।