gnews वाराणसी में नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर: गौशाला में मृत पशुओं को नोचते दिखे कुत्ते, मचा हड़कंप - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर: गौशाला में मृत पशुओं को नोचते दिखे कुत्ते, मचा हड़कंप

धर्म नगरी वाराणसी में नगर निगम की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पशु संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सारनाथ थाना क्षेत्र के एढ़े गांव स्थित नगर निगम की गौशाला (कांजीहाउस) में मृत पशुओं को आवारा कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गौशाला परिसर में 

विज्ञापन

मृत पड़े बछड़ों के शव को कुत्ते नोच रहे हैं। इस घटना ने न सिर्फ पशु सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि गौशाला में क्षमता से अधिक पशु रखे जाने के कारण उनकी देखभाल में भारी अव्यवस्था हो रही है, जिससे इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई।

मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारियों को फटकार लगाई है और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, मीडिया से दूरी बनाते हुए अधिकारियों ने फिलहाल विस्तृत टिप्पणी से बचाव किया है।

इस बीच वाराणसी नगर निगम की ओर से जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा है कि कांजीहाउस में जो घटना सामने आई है, उसमें एक सांड द्वारा 

विज्ञापन

छोटे पशुओं पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। साथ ही, लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।