मनीष सिंह हत्याकांड पर प्रशासन सख्त: पत्नी ने DM और पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई के संकेत
May 29, 2026
वाराणसी में मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर समर्थकों और करनी सेना में भारी आक्रोश देखने को मिला। संभावित विरोध-प्रदर्शन और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय और कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पैरामिलिट्री फोर्स समेत पुलिस बल की भारी तैनाती रही। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी गई और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।
![]() |
| विज्ञापन |
वहीं करनी सेना के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए कई नेताओं को नजरबंद किए जाने की चर्चा भी रही। जानकारी के अनुसार लखनऊ में करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी को भी हाउस अरेस्ट किया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में स्पष्ट रूप से किसी भी तरह की हाउस अरेस्ट की कार्रवाई से इनकार किया है।
![]() |
| विज्ञापन |


