यह कैसा स्मार्ट सिटी? मिंट हाउस चौराहे पर हनुमान मंदिर के ठीक सामने शौचालय, बह रही गंदगी..!
धर्मनगरी वाराणसी का नदेसर स्थित मिंट हाउस चौराहा, जिसे शहर के सबसे व्यस्त और VVIP मूवमेंट वाले चौराहों में गिना जाता है, इन दिनों गंभीर स्वच्छता संकट से जूझ रहा है। इसी चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के ठीक सामने महज 30-40 मीटर की दूरी पर बना शौचालय न केवल गंदगी फैला रहा है, बल्कि आस्था और व्यवस्था—दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है।
यह चौराहा शहर का प्रमुख प्रवेश मार्ग है, जहां से रोजाना
![]() |
| विज्ञापन |
हजारों लोगों के साथ-साथ वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारियों का भी आवागमन होता है। इसके बावजूद शौचालय की बदहाल स्थिति प्रशासन की कार्यशैली पर सीधा प्रश्नचिह्न लगा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी और सीवर बार-बार सड़क पर बहता है और सीधे मंदिर की ओर पहुंच जाता है। श्रद्धालु, जो यहां रुककर हनुमान जी के
![]() |
| विज्ञापन |
दर्शन करते हैं, उन्हें गंदगी और दुर्गंध के बीच माथा टेकने को मजबूर होना पड़ता है। यह स्थिति न केवल अस्वच्छ है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाली है।
लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम, कैंटोनमेंट बोर्ड और जिला प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विरोध के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पास ही पीसीएस प्लाजा बिल्डिंग के सामने एक सामुदायिक शौचालय पहले से मौजूद है, जिससे इस शौचालय की आवश्यकता भी संदिग्ध हो जाती है। इसके बावजूद इसे हटाने या स्थानांतरित करने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही।
स्मार्ट सिटी के तहत वाराणसी को स्वच्छ और आधुनिक बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर के सबसे अहम और VVIP चौराहे की यह तस्वीर उन दावों की हकीकत बयां कर रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस शौचालय को हटाया जाए, ताकि शहर की छवि, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की आस्था—तीनों की रक्षा हो सके।


