gnews भीषण गर्मी के चलते 1 जून से सुबह 7 बजे से चलेगी वाराणसी दीवानी कोर्ट - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

भीषण गर्मी के चलते 1 जून से सुबह 7 बजे से चलेगी वाराणसी दीवानी कोर्ट

भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी दीवानी न्यायालय के कार्य समय में बदलाव किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायालय प्रशासन ने 1 जून 2026 से न्यायालयों का संचालन सुबह के समय करने का निर्णय लिया है।


जारी आदेश के अनुसार वाराणसी दीवानी न्यायालय में न्यायिक कार्य अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संपादित किए जाएंगे। वहीं न्यायालय कार्यालयों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
न्यायालय प्रशासन ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा न्यायालय कर्मियों को अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सके और न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित होते रहें।



प्रशासन की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं वादकारियों को संशोधित समय-सारिणी के अनुसार न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित पक्षों से नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
बताया गया है कि यह व्यवस्था 1 जून 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। न्यायालय प्रशासन ने कहा है कि परिस्थितियों की समीक्षा के बाद आगे की समय-सारिणी के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।