पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई तेज, बकरीद के बाद दालमंडी में 18 भवनों पर चला बुलडोजर
दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 18 भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। इनमें 15 नए और तीन पुराने भवन शामिल हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रशासन के अनुसार दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए कुल लगभग 181 भवनों को अधिग्रहित कर ध्वस्त किया जाना है। अधिकांश कार्रवाई पूरी हो चुकी है और शेष भवनों को भी जल्द हटाए जाने की उम्मीद है। इसके बाद क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |
गौरतलब है कि बकरीद पर्व के मद्देनजर दालमंडी में चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। त्योहार संपन्न होने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद दालमंडी क्षेत्र की सड़कें पहले से अधिक चौड़ी और सुगम दिखाई देंगी।


