गंगा सेवा सदन नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे का भव्य आयोजन, नर्सों के समर्पण को किया गया सलाम
महेशपुर, चांदपुर चौराहा स्थित गंगा सेवा सदन नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सों के सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान को सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
![]() |
| विज्ञापन |
इस दौरान आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन और मानव सेवा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कॉलेज की चेयरमेन सुशीला मौर्या ने कहा कि नर्सें समाज और स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो अपनी सेवा भावना और समर्पण से मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करती हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
वहीं डायरेक्टर राकेश मौर्या ने नर्सों को अस्पताल की रीढ़ बताते हुए अनुशासन, समय पालन और सहानुभूति को इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरा परिसर सेवा और समर्पण के संदेश से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में कॉलेज की चेयरमेन सुशीला मौर्या, डायरेक्टर राकेश मौर्या, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


