gnews वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा: थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, महिला-मासूम समेत 3 की मौत - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा: थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, महिला-मासूम समेत 3 की मौत

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुलनपुर इलाके में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार जीप ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिसमें महिला, उसकी मासूम बेटी और युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और 5 वर्षीय बेटी के साथ मोढैला गांव में आयोजित एक रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। 

विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार रात करीब 11:30 बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक भुलनपुर स्थित जीटी रोड पर पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार जीप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयावह थी कि थार बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। 

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग दौड़ पड़े।

सूचना मिलने पर मंडुवाडीह पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष राजभर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं महिला सोनी राजभर और उनकी मासूम बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे में दो अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।