gnews मालवीय प्रतिमा चौराहे पर सफाईकर्मियों का हंगामा, सड़क पर कूड़ा फेंककर किया प्रदर्शन - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

मालवीय प्रतिमा चौराहे पर सफाईकर्मियों का हंगामा, सड़क पर कूड़ा फेंककर किया प्रदर्शन

मालवीय प्रतिमा चौराहा पर बुधवार को नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने सड़क पर कूड़ा बिखेर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण लंका क्षेत्र के कई हिस्सों में गंदगी फैल गई, 

विज्ञापन

जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों का कहना था कि वे प्रतिदिन सुबह से शाम तक पूरे शहर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। 



कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जा रहा है, जबकि सफाईकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही। 

विज्ञापन

उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई में मौजूदा वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।

सफाईकर्मियों ने कहा कि वे हर मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच शहर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं और नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के सफाईकर्मियों के सम्मान से जुड़े कई बयानों का भी जिक्र किया और कहा कि देशभर में सफाईकर्मियों के सम्मान की बात होती है, लेकिन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई और वेतन में बढ़ोतरी समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने को मजबूर होंगे। वहीं प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।